बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में क्राइम अनकंट्रोल, अपराधियों ने सरेआम महिला को मारी गोली, मच गया हड़कंप

पटना में क्राइम अनकंट्रोल, अपराधियों ने सरेआम महिला को मारी गोली, मच गया हड़कंप

PATNA : जिले में अपराधियों का मनोबल सांतवे आसमान पर है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना के बिहटा थाना इलाके में सामने आया है। जहां परेव गांव में बदमाशों ने एक महिला को गोली मार दी। आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जख्मी महिला की पहचान बिहटा के परेव निवासी चन्देश्वर महतो की 50 वर्षीय पत्नी मीणा देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी। 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जमीन के पैसे को लेकर महिला को गोली मारी गई है। इधर गोलीबारी की घटना के बाद बड़े आराम से बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक परेव गांव निवासी चन्देश्वर महतो उर्फ बेचू का किसी से जमीनी के पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। उसी विवाद को लेकर दिनदहाड़े बेचू के घर पर चढ़कर हमला कर दिया और जो कोई सामने आया उसी को अपनी गोली का शिकार बनाया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा को भी बरामद किया है। 

पुलिस का कहना है कि परेव गांव में एक महिला को गोली लगने की सूचना मिली है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले गयी।हालांकि डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया है। जांच के क्रम में पता चला है कि महिला के बेटे से ही पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। फिलहाल महिला के तरफ से कोई लिखित आवेदन अभी नहीं आया है। आवेदन आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कृष्ण कुमार ने बताया कि परेव गाँव निवासी महिला को जांघ के पास एक गोली लगी है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है।

पटना से सुमित की रिपोर्ट 

Suggested News