बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : पटना में ज्वेलरी दुकान लूट के दौरान बदमाशों ने चलायी गोली, महिला स्टाफ को लेने आये पति की हुई मौत

BIG BREAKING : पटना में ज्वेलरी दुकान लूट के दौरान बदमाशों ने चलायी गोली, महिला स्टाफ को लेने आये पति की हुई मौत

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। इसी कड़ी में बेखौफ अपराधियों ने jwelcart नाम के शोरूम मे लूट की घटना को अंजाम देने के कोशिश की। इसी दौरान शो रूम में कार्यरत महिला कर्मी खुशबू को रोजाना दुकान से लेने आये पति अपराधियों की गोली के शिकार हो गया।

बताया जा रहा है कि खुशबू jewlcart शो रूम में काम करती थी और उसके पति रोजाना रात 9 बजे दुकान के बंद होने के पहले पत्नी को घर ले जाने आते थे। कर्मी खुशबू और उसके पति कुम्हरार में रहते है। मृतक का नाम मनीष कुमार बताया जा रहा है।  

हालांकि रोजाना की तरह खुशबू आज भी काम पर आई थी। जहां ये दर्दनाक हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की अनुसंधान में जुट गई है। वहीं पुलिस मृतक के शव की पोस्टमार्टम के कराने में जुट गई है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


पटना से अनिल की रिपोर्ट 


Suggested News