बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मत्स्यजीवी संघ के पूर्व उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

मत्स्यजीवी संघ के पूर्व उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

मोतिहारी: जिले में अपराध की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही,  ताजा मामला मोतिहारी का है, जहाँ मत्स्यजीवी संघ के चुनाव के विवाद में पूर्व उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. गोलीबारी में वर्तमान सचिव गम्भीर रुप से घायल हो गये है, जिनका इलाज मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। ये घटना बीती रात पूर्वी चम्पारण के दरपा थाना के पीपरा गांव के समीप घटित हुई है.


पूर्व उपाध्यक्ष और वर्तमान सचिव एक मोटरसाईकिल पर सवार होकर रक्सौल अनुमंडल कार्यालय में जलकर के राजस्व को जमाकर लौट रहे थे. प्रखंड के मत्स्य जीवी संघ के घायल सचिव ने बताया कि, पहले से ही जलकर को लेकर विवाद चल रहा था. विवाद के लिए कई बार पंचायती भी हुई और अनुमंडल न्यायालय से पक्ष में निर्णय देने के कारण विपक्षी ने अपराधियों से गोलीबारी कराया है। 

घायल सचिव ने बताया कि अंधेरा होने के कारण अपराधियों को पहचान नहीं सके, लेकिन विपक्ष साइड से कई बार धमकी भी मिल चुकी थी। वहीं मत्स्य जीवी संघ के मृत पूर्व उपाध्यक्षके पुत्र ने बताया कि पोखर पर विवाद चल रहा था और गत चुनाव में उसके पिता के सहयोग से रणजीत मुखिया की जीत हुई थी. जिससे गुस्साये पूर्व अध्यक्ष भोला मुखिया ने गोली मारवाया है। 

दूसरी ओर घायल को देखने पहूंचे नरकटिया के राजद विधायक ने अपराधियों के बढ़ रहे मनोबल पर चिन्ता जताते हुए कहा कि अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाया जाय। उन्होंने कहा कि अपराध पर पुलिस की लगाम खत्म हो गयी है.



Suggested News