बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में अपराधी बेखौफ, अब RJD के विधायक को दी जान से मारने की दी धमकी

बिहार में अपराधी बेखौफ, अब RJD  के विधायक को दी जान से मारने की दी धमकी

HAJIPUR : बड़ी खबर वैशाली जिले से सामने आई है, जहां बेखौफ अपराधियों ने महुआ से राजद विधायक व तेजस्वी यादव के बेहद करीबी माने जानेवाले मुकेश रौशन को जान से मारने की धमकी दी है। धमकी की खबर सामने आने के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जिले के पुलिस  कप्तान ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल नगर थानाध्यक्ष को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात तकरीबन 11:20 बजे के करीब अपराधियों की ओर सो फोन करके महुआ विधायक मुकेश रौशन को जान से मारने की धमकी दी गयी है। फोन पर मिली धमकी के बाद विधायक ने तत्काल इसकी सूचना एसपी मनीष को दी।

उन्होंने बताया कि फोन कर दो अलग-अलग नंबरों से एक ही व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। विधायक ने बताया कि दोनों नंबरों की जानकारी पुलिस को दे दे दी गयी है। एसपी ने उन्हें त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसपी ने नगर थानाध्यक्ष को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। 

बता दें कि RJD विधायक मुकेश रौशन के खिलाफ पहले से 6 आपराधिक मामले उनके खिलाफ दर्ज हैं। मुकेश रोशन ग्रेजुएट प्रोफेशनल हैं। 32 वर्षीय मुकेश रोशन के पास 3.5 करोड़ की संपत्ति है। एक साल पहले भी तेजस्वी यादव को इसी तरह फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर गंदी गंदी गालियां दी थी और जान से मारने की धमकी भी दी थी।



Suggested News