बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जेल में बंद कुख्यात अपराधी ने मुखिया को दी जान से मारने की धमकी

जेल में बंद कुख्यात अपराधी ने मुखिया को दी जान से मारने की धमकी

Mokama: मोकामा के रामपुर डुमरा पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार को हत्या की धमकी दी गई है। मुखिया को धमकी बाढ़ के जेल से दी गई है। मुखिया ने बताया कि कल रात उनके मोबाइल पर एक फोन आया था, फोन पर दूसरे तरफ से एक शख्स ने मुखिया को हत्या की धमकी दी। अपराधी मनीष कुमार पर धमकी देने का आरोप है। 

मनीष इलाके का कुख्यात अपराधी है और पांच दिन पहले ही पुलिस ने उसे जेल भेजा था। मनीष की गिरफ्तारी के बाद सड़क जाम कर थानेदार और अन्य पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया था। फोन करने वाले अपराधी ने मुखिया को उनकी मदद नहीं करने के कारण धमकी दी थी। दरअसल मामला ये है कि अपराधी मनीष के गिरफ्तारी के बाद उसके घरवालों ने मुखिया मुकेश कुमार से थाना चलकर उसे छुड़वाने के लिए पैरवी करने की अपील की थी। 

मुखिया ने पुलिस के पास पैरवी करने से इनकार कर दिया था। इसी से खार खाए अपराधियों ने मुखिया को टारगेट किया था। मुखिया से पहले भी पांच लाख की रंगदारी मांगी गई थी। डेढ़ लाख पर समझौता हुआ था। मुखिया ने डेढ़ लाख देकर किसी तरह जान छुड़ाया था। मुखिया मुकेश कुमार साफ छवि के हैं और बाहुबलियों से उनका टकराव रहा है। मुकेश पहले जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं और इलाके में उनकी साफ सुथरी छवि के कारण वे अपराधियों के निशाने पर रहते हैं।


Suggested News