बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुख्यात चढ़ा पुलिस के हत्थे, शराब के नशे में कर रहा था हंगामा

कुख्यात चढ़ा पुलिस के हत्थे, शराब के नशे में कर रहा था हंगामा

SHEOHAR : शिवहर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। नशे की हालत में कुख्यात अपराधी शशि सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिपराही पुलिस ने बैरिया गांव से उसे गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

एसपी संतोष कुमार ने बताया कि पिपराही पुलिस को सूचना मिली कि बैरिया गांव निवासी शशि सिंह आर्म्स लेकर नशे की स्थिति में हंगामा कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष राजेश चौधरी व किशोर दास  सशस्त्र जवानों के साथ बैरिया पहुंचे और शशि सिंह को एक पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

इस संबंध में पिपराही थाना में कांड संख्या 147/18 दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में शशि सिंह को कुछ दिन पहले ही सीतामढ़ी की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 27 अक्टूबर को  जमानत पर छूटकर वो घर आया था। गिरफ्तार अपराधी  पर आर्म्स एक्ट सहित आठ मामले शिवहर व सीतामढ़ी में दर्ज हैं। जिसमें पिपराही थाना में सात व सीतामढ़ी के मेजरगंज में एक मामला दर्ज है।


Suggested News