बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रांची में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, बेखौफ अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

रांची में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, बेखौफ अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

RANCHI: अभी-अभी राजधानी रांची के रातू रोड से बड़ी खबर आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को सरेआम गोली मार दी है। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है।

 पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है की राजधानी रांची के रातू रोड में आपसी विवाद में एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में घटी इस घटना ने लोगों के बीच भय का माहौल कायम कर दिया है।

बताया जा रहा है कि रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर में पहाड़ के पास पार्टी कर रहे दोस्तों में आपसी विवाद में गोली चली है। चंदन कुमार नामक युवक को हाथ मे गोली लगी है। घायल चंदन को इलाज के लिए रिम्स लाया गया है। रातू पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

 बता दें कि कल सरेआम वकील रामप्रवेश सिंह की हत्या अपराधियों ने कर दी थी जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसे कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि पुलिस के लाख दावे के बावजूद अपराधियों के द्वारा घटना को अंजाम दिया जा रहा है। 

रांची से कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News