अपराधियों ने अजीबोगरीब तरह से किया मर्डर, नालंदा में गुप्तांग काट युवक की हत्या, इलाके में मची सनसनी
नालंदा. हरनौत प्रखंड के चेरो ओपी के द्वारिकाबिगहा गांव के समीप अहले सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गयी | बदमाशों ने गला दबाकर हत्या करने के साथ ही उसका गुप्तांग भी काट दिया है | मृतक की पहचान चखामिंद गांव निवासी स्व दीनेश सिन्हा के 35 वर्षीय पुत्र अभिनव कुमार है |
जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी । हत्या क्यों की गई है इस पर परिजन अभी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं । परिजन ने बताया कि किसी के फोन आने पर वह घर से निकाला था उसके बाद नहीं लौटने पर खोजबीन के दौरान शव मिला ।
सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है । एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया है । गला दबाकर हत्या के साथ-साथ शरीर पर जख्म के भी निशान मिले हैं, गुप्तांग भी कटा हुआ है । शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है । जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा ।
नालंदा से राज की रिपोर्ट