बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार में गायत्री शक्तिपीठ के पुजारी के घर पर अपराधियों ने बरसाई गोलियां, बाल बाल बची जान

कटिहार में गायत्री शक्तिपीठ के पुजारी के घर पर अपराधियों ने बरसाई गोलियां, बाल बाल बची जान

KATIHAR : खबर कटिहार से है, जहांं गायत्री शक्तिपीठ के पुजारी के घर पर गोलियों से हमला किया है। वारदात अहले सुबह  की बताई जा रही है। जब  सहायक थाना क्षेत्र के तेजा टोला स्थित गायत्री शक्तिपीठ के पुजारी बलिराम भगत के घर पर अज्ञात अपराधियों ने गोली चलाई है। हालांकि गनिमत यह रही कि इस गोलीबारी में पुजार, बाल-बाल बचे। हालांकि इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। वहीं हादसे के बाद से पुजारी दहशत में है।

कुछ इंच के फासले से बची जान

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुजारी बलिराम भगत ने बताया कि वह घर में सोए हुए थे अचानक घर एलबेस्टर तोड़ते हुए गोली घर के अंदर वह जहां सोए हुए थे उसके बगल में बिस्तर पर आकर गिरा, तेज आवाज से उनकी नींद खुल गई,जिसके बाद से वह दहशत में है, उन्होंने कहा कि उनको किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है यह घटना क्यों हुआ है इस बारे में उन्हें कुछ मालूम नहीं फिलहाल पुलिस को सूचना दे दी गई है।


Suggested News