बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में लूटपाट के दौरान अपराधियों ने की फायरिंग, एक की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी

औरंगाबाद में लूटपाट के दौरान अपराधियों ने की फायरिंग, एक की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी

AURANGABAD : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। ताज़ा मामला जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहाँ लूटपाट के दौरान हुई गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। वहीँ 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के नानु- बीघा बालू घाट गाँव की है। 

दोनों घायलों को तत्काल निजी अस्पताल लाया गया। जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज़ के लिए उसे पटना रेफर कर दिया है। घायल ने बताया कि देर रात लगभग 15 की संख्या में हथियारबंद अपराधी वहाँ पहुंचे और रूपये देने की मांग की। 

इस दौरान कैश इंचार्ज मुन्ना ने विरोध जताया तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी। इस घटना के बाद अफरातफरी मच गई। जिसे देखते हुए अपराधी फायरिंग करते फरार हो गए। सूचना मिलते ही दाउदनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी है। हालांकि इस मामले पर पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रही है।

औरंगाबाद से दीननाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News