बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में अपराधी बेखौफ, सीएसपी संचालक को मारी गोली, 5 लाख लूटे

बेगूसराय में अपराधी बेखौफ, सीएसपी संचालक को मारी गोली, 5 लाख लूटे

BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक पीएनबी सीएसपी संचालक को दिनदहाड़े गोली मारकर 5 लाख रुपये लूट लिए। घटना बखरी थाना क्षेत्र के सलौना स्टेशन के समीप की है। 

बताया जाता है कि सलौना रेलवे ढाला के निकट अपराधियों ने सीएसपी संचालक बखरी निवासी अमित कुमार पोद्दार को गोली मार कर उसके पास से पांच लाख रुपये को लूट लिया। अमित पोद्दार बखरी थाना क्षेत्र के चकहमीद गांव में सीएसपी चलाता है। 

घटना के समय वह बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से रूपयों की निकासी कर सीएसपी जा रहा था। अपराधी चार की संख्या में थे। गोली अमित के जांघ में लगी है।

 घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल अमित को स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेगूसराय रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही डीएसपी ओमप्रकाश और थानाध्यक्ष मुकेश पासवान ने घटनास्थल का जाकर जांच की है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापामारी कर रही है।


Suggested News