सहरसा में अपराधियों का तांडव, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

सहरसा में अपराधियों का तांडव, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष की गोली

SAHARSA : बड़ी खबर सहरसा से सामने आई है। जहां अपराधियों ने शुक्रवार को जदयू के प्रखंड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान जवाहर यादव के रूप में की गई है। वह कहरा प्रखंड के जदयू अध्यक्ष थे।

हत्या की यह घटना घटना कहरा प्रखंड अंतर्गत बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही गांव की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जदयू अध्यक्ष को तीन गोली लगी है। 

घटना के बाद स्थानीय लोग उन्हें आननफानन में निजी नर्सिंग में भर्ती कराया है, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Nsmch
Editor's Picks