बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े युवक को मारी गोली

राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े युवक को मारी गोली

PATNA: राजधानी    में लोगों की जान कितनी सस्ती हो गई है और अपराधियों के हौसले  कितने बुलंद है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अपराधियों ने फिर पुलिस को चुनौती देते हुए एक युवक को गोली मार दी। घटना गुरुवार दोपहर 2 बजे की है। युवक को एक गोली गर्दन और एक गोली पेट में लगी है। उसे गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर किया गया है। युवक का नाम राजा     बताया जा रहा है। घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक किसी परिचित ने ही वारदात को अंजाम दिया है।

CRIMINALS-SHOT-A-MAN-IN-BROAD-DAYLIGHT-IN-THE-CAPITAL2.jpg

 जानकारी के मुताबिक युवक दूध का कारोबार करता है। कंकड़बाग थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली में एक खटाल में बदमाशों से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 3 आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की। विवाद इतना बढ़ गया कि बदमाशों ने युवक पर गोली चला दी। एक गोली गर्दन और एक गोली पेट में लगी है। उसे गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी सुशांत सरोज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि आपसी विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मेन रोड से भागे हैं। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

Suggested News