बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी में अपराधियों ने महिला मुखिया को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

मोतिहारी में अपराधियों ने महिला मुखिया को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

मोतिहारी. अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि आए दिन यहां कोई न कोई बड़ी वारदात सामने आ रही है। जिले में बेखौफ अपराधियों ने इस बार एक महिला जनप्रतिनिधि को अपनी बंदूक से निशाना बनाया है और यहां के एक चर्चित महिला मुखिया को गोली मार दी है। जिन्हें गंभीर हालत में शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना पीपरा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा पंचायत की है।

मिली जानकारी के मुताबिक कल शाम मुखिया रीता देवी पिपरा थाना क्षेत्र के अपने गांव बिसुनपुरवा में अपने दरवाजे पर टहल रही थी, तभी झाड़ियों के बीच छुपे तीन अज्ञात अपराधियों ने उनपर गोली चला दी, जिससे घायल होकर वह वही गिर गयी। परिजन व ग्रामीण अभी कुछ समझ ही पाते तब तक अपराधी भाग खड़े हुए।


आनन-फनान में मुखिया को मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। गोली महिला मुखिया के पैर में लगी है और वे अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर करवाई में जुट गई है।

Suggested News