बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेखौफ अपराधियों ने युवक को मारी गोली, घायल युवक का अस्पताल में चल रहा इलाज, जांच में जुटी पुलिस

बेखौफ अपराधियों ने युवक को मारी गोली, घायल युवक का अस्पताल में चल रहा इलाज, जांच में जुटी पुलिस

पटना : पटना में बेलगाम अपराधियों ने फिर अपने दुस्साहस का परिचय दिया है। बेखौफ अपराधियों ने पटना के कंकड़बाग मुहल्ले में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया है। घायल युवक को आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर बताया है। घायल युवक का नाम धर्मेंद्र कुमार बताया जा रहा है। वो विग्रहपुर का रहनेवाला है। 


CRIMINALS-SHOT-INJURED-A-YOUNG-MAN-AT-KANKARBAGH-IN-PATNA2.jpg

क्या गैंगवार में चली गोली !

स्थानीय लोगों ने बताया कि रामलखन पथ में बाइक सवार अपराधी आये और युवक को टारगेट कर गोली चला दी। उसे तीन गोली मारी गयी। गोली सीने में लगने की खबर है। बताया जा रहा है कि घायल युवक आपराधिक चरित्र का है। वो दो बार जेल भी जा चुका है। कुछ लोग दबी जुबान में इसे गैंगवार का नतीजा भी बता रहे हैं। हालांकि पुलिसिया तफ्तीश के बाद ही सच्चाई सामने आ पायेगी।

तहकीकात में जुटी पुलिस

इधर, गोली चलने की आवाज सुनकर जब स्थानीय लोग मौके की ओर दौड़े तो देखा कि घायल अवस्था में एक युवक सड़क पर पड़ा हुआ है। काफी मात्रा में खून सड़क पर पसरा हुआ था। जल्दी से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इधर, वारदात की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और तहकीकात में जुट गयी। 

सभी एंगल से हो रही जांच

कंकड़बाग थाना के इंस्पेक्टर रवि भूषण ने बताया कि धर्मेंद्र नाम के युवक को गोली लगी है। उसे इलाज के लिए फोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल युवक को गोली क्यों मारी गयी, इसका पता नहीं चल पाया है। वैसे सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है।   

Suggested News