बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली, एक की मौके पर मौत, दुसरे की स्थिति नाजुक

BIHAR NEWS : अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली, एक की मौके पर मौत, दुसरे की स्थिति नाजुक

MOTIHARI : पूर्वी चम्पारण में अपराधियो के हौसले बुलंद हैं। वे ताबड़तोड़ आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। आज फिर अपराधियों की बंदूकें गरजी है और दो लोगो को अपना निशाना बनाया है। घटना पकडीदयाल अनुमंडल के शेखपुरवा बाजार के समीप आज शाम घटित हुई है। जहां शेखपुरवा बाजार के कपड़ा दुकान के मालिक राजकिशोर पाण्डेय और एक अन्य को अपराधियों ने गोली मार दिया है, जिसमे अज्ञात युवक की मौत मौके पर ही हो गयी। वहीं व्यवसायी राज किशोर पाण्डेय की हालत काफी गम्भीर है जिनका इलाज मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। 

अपराधी दो लोगो को गोली मारने के बाद  शेखपुरवा बाजार की ओर भाग गए। तबतक बाजार के लोगों को गोली मारने की जानकारी मिल चुकी थी। बाजार के अन्य व्यवसायियों ने भाग रहे अपराधियों को रोकने का प्रयास किया तो अपराधियों ने एक मोटरसाईकिल को वहीँ छोड दिया और गोलियां चलाते भाग निकले। जिससे शेखपुरवा बाजार में दहशत का माहौल बना है। शेखपुरवा बाजार के लोगो का कहना है कि अपराधी तीन चार की संख्या में थे। जो दो मोटरसाईकिलों पर सवार थे। शेखपुरवा बाजार में उन्हें रोकने का प्रयास स्थानीय लोगों ने किया तो अपराधी गोलिया चलाते एक मोटरसाईकिल को छोड सभी दूसरे मोटरसाईकिल पर सवार हो कर भाग निकले। घटना के बाद वहां लोगो मे काफी आक्रोश है। 

शेखपुरवा बाजार निवासी अविनाश कुमार का कहना है कि बाजार से घर जा रहे कपडा व्यवसायी को मारी मारने की सूचना मिली। साथ ही सूचना मिली कि गोली मारकर अपराधी शेखपुरवा बाजार की ओर ही भागे है। इस घटना की सूचना पर पकडीदयाल के डीएसपी मौके पर पहूंचकर जांच शुरु किया है। वहीं घटना में मृतक की पहचान तुरकौलिया के अमवा टोला गांव निवासी रामजतन राय का पुत्र गुड्डू कुमार बताया जाता है। पुलिस मृतक गुड्डू की भूमिका की जांच कर रही है। गुड्डू क्यों आया था शेखपुरवा बाजार और कैसे हुई इसकी हत्या। पूरा मामला जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। घटना की जांच के दौरान पुलिस कुछ भी बोलने से कतरा रही है।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट 

Suggested News