बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधानसभा की कार्यवाही में फंस गए सीएम नीतीश के बड़बोले विधायक, जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार विधानसभा की कार्यवाही में फंस गए सीएम नीतीश के बड़बोले विधायक, जानिए क्या है पूरा मामला

BHAGALPUR : बिहार विधानसभा के मानसून सत्र चल रहा है। इस सत्र में लगातार विपक्षी सदस्‍य अग्‍न‍िपथ योजना के विरोध में हल्‍ला कर रहे हैं। चौथे दिन भी इस पर गतिरोध कायम था। लेकिन इस बीच एक पूरक प्रश्‍न को लेकर विधानसभा में ठहाके होने लगे। भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल अपने क्षेत्र में पड़ने वाले एक पुल के निर्माण के बारे में संबंधित विभाग के मंत्री से पूरक पूछ रहे थे। लेकिन उन्‍होंने प्रश्‍न ही पढ़ना शुरू कर दिया। 


इस पर विधानसभा अध्‍यक्ष विजय सिन्‍हा ने उन्‍हें टोकते हुए कहा कि आप प्रश्‍न पढ़ रहे हैं। आप मंत्री से पूरक पूछिए। विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि हम को पूरक लिखकर लाए ही नहीं हैं। विधानसभा अध्‍यक्ष ने कहा आप पहले जवाब पढ़े हैं। विधायक ने कहा जवाब में नहीं मिला है। विधानसभा अध्‍यक्ष ने पूछा कि आप अपने पीए को प्रशिक्षण में भेजे थे। विधायक ने कहा कि-अच्‍छा, हम बोल देते हैं, हमें बोलने दीजिए। विधानसभा अध्‍यक्ष ने कहा आप मंत्री जी से एक बार उत्‍तर सुन लें, फ‍िर बोलिएगा।

मामला भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा का पुल से जुड़ा था। मंत्री ने विधानसभा में जानकारी दी कि यह पुल भागलपुर के नवगछिया इलाके के कलबलिया धार, कमलाकुंड में निर्माणाधीन है। पुल बन चुका है। पहुंच पथ बन रहा है। एक तरफ संपर्क पथ के लिए जमीन अधिग्रहण के बाद सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। विधायक ने इस पुल के निर्माण कब तक होगा, यह पूछा। इस पर विधानसभा अध्‍यक्ष विजय सिन्‍हा ने मंत्री से समय बताने को कहा। मंत्री ने समय तो नहीं बताया ले‍किन इतना जरुर कहा कि जल्‍द ही पुल निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। अधिकारियों को जमीन मा‍लिक से बात करने को कहा गया है। विधायक ने कहा कि जल्‍दी बनवा दी‍जिए, लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट 

Suggested News