बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

क्रोएशिया को हरा 20 साल बाद फिर वर्ल्ड चैंपियन बना फ्रांस, क्रोएशिया को 4-2 से दी मात

क्रोएशिया को हरा 20 साल बाद फिर वर्ल्ड चैंपियन बना फ्रांस, क्रोएशिया को 4-2 से दी मात

NEWS4NATION DESK : फीफा विश्व कप के रोमांचक फाइनल में दमदार क्रोएशिया को 4-2 से हराकर फ्रांस दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।  इससे पहले फ्रांस ने 1998 में अपने घर में पहला विश्व कप जीता था। वहीं अपने पहले विश्व कप के फाइनल में क्रोएशिया को हार मिली। 


CROATIA-BEAT-ITALY-2-1-IN-WORLD-CUP-CHAMPIONS-FRANCE-BEAT-CROATIA-4-23.jpg

मैच का पहला गोल आत्मघाती गोल रहा। क्रोएशिया के मारियो मांडजुकिक अपने ही गोलपोस्ट में गेंद मार बैठे। इस गोल से फ्रांस ने 1-0 की बढ़त ले ली। यह गोल 18वें मिनट में हुआ। इवान पेरिसिक ने 28वें मिनट में गोल कर क्रोएशिया को 1-1 की बराबरी पर ला दिया था। हालांकि 38वें मिनट में फ्रांस को पेनल्टी मिली, जिसे उसके स्टार खिलाड़ी एंटोनी ग्रीजमैन ने गोल में तब्दील कर अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया। पहला हाफ फ्रांस के पक्ष में 2-1 से समाप्त हुआ। 1974 के बाद विश्व कप में पहला अवसर रहा, जब फाइनल में मध्यांतर से पहले तीन गोल हुए। 

CROATIA-BEAT-ITALY-2-1-IN-WORLD-CUP-CHAMPIONS-FRANCE-BEAT-CROATIA-4-24.jpg

दूसरे हाफ में पॉल पोग्बा ने 59वें मिनट में बॉक्स के बाहर से गेंद को नेट में डाल फ्रांस को 3-1 की बढ़त दिला दी। छह मिनट बाद कीलियन एम्बाप्पे ने फ्रांस को 4-1 से आगे कर दिया। क्रोएशिया के मांडजुकिक ने फ्रांस के गोलकीपर ह्यूगो लोरिस की गलती का फायदा उठाकर अपनी टीम के लिए दूसरा गोल किया। इसके बाद गोल नहीं हो सका और फ्रांस की टीम विश्व विजेता बनने में सफल रही। 

CROATIA-BEAT-ITALY-2-1-IN-WORLD-CUP-CHAMPIONS-FRANCE-BEAT-CROATIA-4-22.jpg

1998 में जब फ्रांस ने विश्व कप जीता था। तब उसके कप्तान डिडियर डेसचैम्प्स थे जो अब टीम के कोच हैं। इस तरह से डेसचैम्प्स खिलाड़ी और कोच के रूप में विश्व कप जीतने वाले तीसरे व्यक्ति बन गये हैं। उनसे पहले ब्राजील के मारियो जगालो और जर्मनी फ्रैंक बेकनबऊर ने यह उपलब्धि हासिल की थी। क्रोएशिया पहली बार फाइनल में पहुंचा था। उसने अपनी तरफ से हर संभव प्रयास किये और अपने कौशल और चपलता से दर्शकों का दिल भी जीता लेकिन आखिर में जालटको डालिच की टीम को उप विजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा। 

CROATIA-BEAT-ITALY-2-1-IN-WORLD-CUP-CHAMPIONS-FRANCE-BEAT-CROATIA-4-26.jpg

क्रोएशिया ने बेहतर फुटबॉल खेली लेकिन फ्रांस अधिक प्रभावी और चतुराईपूर्ण खेल दिखाया, यही उसकी असली ताकत है जिसके दम पर वह 20 साल बाद फिर चैम्पियन बनने में सफल रहा। दोनों टीमें 4-2-3-1 के संयोजन के साथ मैदान पर उतरी। क्रोएशिया ने इंग्लैंड की खिलाफ जीत दर्ज करने वाली शुरुआती एकादश में बदलाव नहीं किया तो फ्रांसीसी कोच डेसचैम्प्स ने अपनी रक्षापंक्ति को मजबूत करने पर ध्यान दिया।

Suggested News