बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

धान का क्रॉप कटिंग हुआ शुरू, किसान बनकर खेत में फसल काटने पहुंचे जिलाधिकारी

 धान का क्रॉप कटिंग हुआ शुरू, किसान बनकर खेत में फसल काटने पहुंचे जिलाधिकारी

SHEOHAR : जिला पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता आज किसान के रूप में दिखे। दरअसल आज DM ने शिवहर प्रखंड के कुशहर पंचायत के राम अवतार रामदेव महाविद्यालय कॉलेज के नजदीक धान का क्रॉप कटिंग का शुभारंभ किया है। इस दौरान जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने अपने हाथ में हसुआ थामे खुद धान की कटाई की।

 बताया कि क्रॉप कटिंग के माध्यम से पंचायत, प्रखंड एवं जिला का धान उत्पादन की सूची प्राप्त होती है। जो राज्य सरकार को उपलब्ध कराया जाता है जिसके आधार पर किसानों को मिलने वाले लाभ दी जाती है। तथा जिले को औसतन उत्पादन की जानकारी प्राप्त होती है। 

इसके उत्पादन नीति से फसल सहायता का लाभ किसानों को मिलता है। तथा 10 / 5 एरिया धान का फसल काटा गया।कुशहर पंचायत के किसान रूप देवराय के जमीन पर धान फसल का क्रॉप कटिंग की गई। मौके पर अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Suggested News