बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में बारिश की वजह से लाखों की फसल बर्बाद, किसानों में छाई मायूसी

गया में बारिश की वजह से लाखों की फसल बर्बाद, किसानों में छाई मायूसी

GAYA : जिले के वजीरगंज के केनार गाँव के दर्जनों किसानों का लाखों का फसल बर्बाद हो गया है। पीड़ित किसानों ने मुआवजे क़ी मांग की है। किसानों ने कहा की केनार गाँव के दर्जनों किसानों का खेत में लगा सब्जी वर्षा के बाद बर्बाद हो गया है, जिससे किसान की हालात काफी खराब हो गई है।

विदित हो कुछ दिन पहले वजीरगंज क्षेत्र में भारी बारिश के कारण केनार गाँव क़े दर्जनों किसानों का कई एकड़ में लगे लाखों के सब्जी का फसल बिल्कुल बर्बाद हो गया, जिसके बाद किसान के घर की दयनीय हालात हो गई। बच्चे को पढ़ाना, स्वास्थ्य खर्च, घर का खर्च कई प्रकार के खर्च के कारण किसान काफी चिंतित हो गए। वही कुछ किसानों का कहना है कि हमने महाजनों से कर्ज लेकर खेत में बीज बोए थे जो लगभग पौधा तैयार था। वर्षा के बाद सारे फसल बर्बाद हो गया। जिसमे टमाटर ,फूल गोभी, पत्ता गोभी, मिर्च, पपीता, धनिया ,पालक साग बर्बाद हो गया। 

जिसके बाद हम लोगों ने अधिकारियों के पास आवेदन देकर सरकार से जांच कराकर उचित मुआवजे की मांग अधिकारियों से की हैं। अब बस किसानों का सरकार से उम्मीद है कि आर्थिक मदद मिले, ताकि घर की हालत और अपने महाजनों के कर्ज का पैसा दे सकें। पीड़ित किसानों में रिंकी देवी, संजय कुमार, मोती महतो, विनोद महतो, कृष्णा महतो, दिनेश प्रसाद, कुलेश्वर प्रसाद, कमलेश प्रसाद, राजेंद्र महतो, संजय कुमार, अजय कुमार ,सुरेश कुमार, सीताराम महतो, अशोक महतो, श्री प्रसाद आदि शामिल है़।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News