बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग : कांग्रेस, NCP और सपा विधायकों ने NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को दिया वोट

राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग : कांग्रेस, NCP और सपा विधायकों ने NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को दिया वोट

Desk. राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज वोटिंग हुई। इसमें कांग्रेस, एनसीपी और सपा के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। गुजरात में एनसीपी विधायक कांधजल, ओडिशा में कांग्रेस विधायक मुकीम और यूपी में सपा विधायक शिवपाल यादव एवं शहजिल इस्लाम ने पार्टी लाइन से इतर वोटिंग की। इन सभी ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए मतदान किया, जबकि इन सभी की पार्टी द्रौपदी के खिलाफ यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है।

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। इस चुनाव की गिनती 21 जुलाई को होगी और 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई जाएगी। इस चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है। उनके पास करीब 64 प्रतिशत मत प्रतिशत है, लेकिन चुनाव का रिजल्ट आना अभी बाकी है। इस चुनाव में अंत तक जीएमएम और एआईडीएमके ने भी मुर्मू का ही समर्थन देना का ऐलान किया, जिससे मुर्मू का मत प्रतिशत 52 प्रतिशत से बढ़कर 64 प्रतिशत होने की संभावना जतायी जा रही है।

ये करते हैं वोटिंग

राष्ट्रपति चुनाव में संसद के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसाभ के सदस्य और सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश के विधानसभा के सदस्य मतदान करते हैं। वहीं विधान परिषद के सदस्य इसमें भाग नहीं लेते हैं। चुनाव में सभी राज्यों के सांसद दिल्ली में मत डालते हैं और विधायक अपने राज्य में ही वोटिंग करते हैं। बिहार में 243 विधानसभा सदस्यों की संख्या में से एक विधायक अनंत सिंह की सदस्यता चली गयी है। इससे में 242 विधानसभा सदस्य भी भाग लिये।


Suggested News