बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हैवानियत की सारी हदें पार : दहेज के लिए पति ने गर्भवती पत्नी के पेट पर मारी लात, प्रसव होने से नवजात की मौत

हैवानियत की सारी हदें पार : दहेज के लिए पति ने गर्भवती पत्नी के पेट पर मारी लात, प्रसव होने से नवजात की मौत

Desk. झारखंड के झरिया थाना क्षेत्र के हमीद नगर में एक पति का अमानवीय कृत्य सामने आया है। मिली जानकारी ने शौहर ने अपनी गर्भवती बीवी के साथ मारपीट की। इस दौरान पत्नी के पेट पर लात मार दी, जिसके कारण मौके पर ही महिला का प्रसव हो गया, बाहर आते ही नवजात की मौत हो गयी। इस मारपीट और प्रसव के बाद महिला की भी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

झरिया थाना क्षेत्र के हमीद नगर मायके में रहने वाली गर्भवती बीवी राबिया खातून से विवाद के बाद शौहर मोहम्मद राजा अंसारी ने उसकी पिटाई कर दी। पति ने गर्भवती राबिया के पेट पर लात मारी, इससे राबिया का प्रसव हो गया, जन्म लेते ही मौके पर ही बच्चे की मौत हो गयी। शौहर ने इस क्रूर घटना को अपने ससुराल में आकर अंजाम दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। राबिया और उनके परिजनों ने झरिया थाना में पहुंचकर घटना की जानकारी दी और थाना प्रभारी से न्याय की गुहार लगाई। शिकायत मिलने के बाद झरिया थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पांच साल पूर्व राबिया का विवाह भूली एक नंबर निवासी केकू अंसारी के पुत्र मोहम्मद राजा अंसारी से हुआ था। राबिया ने बताया कि विवाह के बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पति ऑटो खरीदने के लिए पैसा मांग रहा था और नहीं देने पर कई बार पति ने उसके साथ मारपीट की। इस कारण कुछ महीनों से हमीद नगर में मायके मे ही आकर रह रही थी। घटना को लेकर राबिया ने बताया कि उसका पति राजा हमीद नगर आया, इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान राजा ने उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गयी।

थाना में शिकायत को लेकर राबिया ने कहा कि थाना प्रभारी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही नवजात शिशु के अंतिम संस्कार करने की भी बात कही है। पुलिस आरोपी राजा की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है। घटना के बाद राबिया, उसके माता-पिता और परिजन सदमे में हैं। थाना पहुंचकर स्वजनों ने पुलिस अधिकारी से दोषी राजा को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

परिजनों का कहना है कि पूर्व में भी राजा ने राबिया के साथ दहेज की मांग कर शारीरिक और मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित किया है, अब तो उसने हद ही पार कर दी है। गर्भवती पत्नी की जमकर पिटाई कर दी, इससे उसके पेट में पल रहे बच्चे की प्रसव के दौरान मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि पूर्व में कई बार मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन राजा और ससुराल वाले नहीं माने, इस कारण राबिया इन दिनों मायके में ही आकर रह रही थी.

Suggested News