बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अक्षय नवमी को लेकर अजगैबीनाथधाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मन्नत पूरी होने पर लोगों ने बच्चों के कराये मुंडन

अक्षय नवमी को लेकर अजगैबीनाथधाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मन्नत पूरी होने पर लोगों ने बच्चों के कराये मुंडन

BHAGALPUR : सुलतानगंज के अजगैबीनाथधाम में औरानवी को लेकर बिहार झारखंड सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं की भीड सुबह से ही उत्तर वाहनी गंगा घाट में उमड पड़ी है। हजारों की संख्याओं में श्रद्धालुओं ने उत्तर वाहनी गंगा में स्नान करते हुये पुजा पाठ कर मन्नतें मांगे। कई भक्तो ने मनोकामनाएं पूर्ण होने पर उत्तर वाहनी गंगा घाट में बच्चों का मुंडन किया। 


वही पंडित ने बताया कि औरानवी को लेकर बिहार झारखंड सहित अन्य जगहों के श्रद्धालुओं की भीड गंगा पहुंचे हैं। आज का दिन शुभ होता है। इसलिए खासकर काफी संख्या में महिलाएं गंगा घाट पहुँची है। कार्तिक पूर्णिमा में स्नान कर औरानवी वृक्ष के पास खिचड़ी बनाकर पूजा पाठ करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। 

इसलिए खासकर यह पर्व महिलाओं द्वारा किया जाता है। वही महिलाओं ने बताया कि औरानवी का दिन शुभ माना जाता है। हमलोग खासकर कार्तिक पूर्णिमा को लेकर यह पर्व मनाते है। कार्तिक मास में सूर्य उदय से पहले स्नान करते हैं और कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा में स्नान कर कार्तिक पूर्णिमा के दिन एक माह का पर्व समापन करते हैं। 

ऐसा करने से सारे कष्ट दूर होता है। हम सभी की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इसलिये खासकर औरानवी को उत्तर वाहनी गंगा स्नान करते हैं। इसको लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा जगह जगह सुरक्षा व्यवस्था की गई है। नगर परिषद द्वारा गंगा घाट में साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट 

Suggested News