बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बस्तर में IED विस्फोट में CRPF का जवान शहीद, बिहार के नालंदा जिले का था निवासी

बस्तर में IED  विस्फोट में CRPF का जवान शहीद, बिहार के नालंदा जिले का था निवासी

News4Nation : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में प्रेशर आईईडी की चपेट में आकर बुधवार सुबह सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया। यह आईईडी विस्फोटक नक्सलियों ने बस्तर के मारडूम क्षेत्र में छिपा रखा था। जवान सर्चिंग के बाद सुबह पूसपाल बोदली कैंप लौट रहे थे। हालांकि बाकी जवानों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। शहीद हुआ जवान नालंदा, बिहार का रहने वाला था। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ 195 बटालियन में पदस्थ जवान रोशन कुमार (23) अपनी ड्यूटी से पूसपाल बोदली कैंप लौट रहा था, तभी बुधवार सुबह करीब 6.15 बजे कैंप से 700 मीटर दूर आईईडी ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आने से जवान रोशन शहीद हो गया। सीआरपीएफ के जवान सर्चिंग कर लौट रहे थे। 

नक्सलियों की ओर से शहीदी सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके चलते जगह-जगह बैनर पोस्टर और बम ट्रांसप्लांट कर नक्सली छोड़ रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ के जवान रोशन कुमार बिहार के नालंदा  जिले के निवासी थे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Suggested News