बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के रहनेवाले थे सुकमा में अपने साथी की गोली के शिकार सीआरपीएफ जवान, बीती रात कैंप में हुई थी गोलीबारी

बिहार के रहनेवाले थे सुकमा में अपने साथी की गोली के शिकार सीआरपीएफ जवान, बीती रात कैंप में हुई थी गोलीबारी

SUKMA : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के ग्राम लिंगनपल्ली स्थित 217 बटालियन कैंप में देर रात करीब 3.15 बजे CRPF जवान रितेश रंजन ने अपने साथियों पर फायरिंग कर दी। जिसमें चार जवानों की मौत हो गई, वहीं तीन जवान अब भी गंभीर बताए जा रहे हैं। अब इन मौतों का बिहार से भी कनेक्शन जुड़ गया है। बताया जा रहा है मरनेवाले चार जवानों में तीन बिहार के रहनेवाले थे,वहीं एक जवान पश्चिम बंगाल का था। वहीं बताया जा रहा है कि गोली चलानेवाला जवान भी बिहार का ही रहनेवाला है। 

कैंप में मारे गए जवान की पहचान भी जारी कर दी गई है। मारे गए जवानों में बिहार निवासी धनजी और राजमणि कुमार यादव व पश्चिम बंगाल निवासी राजीब मंडल के अलावा एक अन्य जवान धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं। इनके अलावा जवान धर्मेंद्र कुमार सिंह, धर्मात्मा कुमार और मालया रंजन महाराणा घायल हैं।

सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घटना रात करीब तीन बजकर 25 मिनट की है। फायरिंग की घटना के बाद सीआरपीएफ की तरफ से स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं घटना स्थल पर बस्तर आईजी जा रहे हैं। 

फायरिंग करने वाले जवान का नाम रितेश रंजन है। उसे सीआरपीएफ कैंप में कस्टडी में लिया गया है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश या मानसिक संतुलन बिगड़ने के कारण आरोपी जवान ने फायरिंग की। एक दिन पहले भी उसका साथी जवानों से विवाद हुआ था। आरोपी जवान कई दिनों से परेशान था। हालांकि अधिकारियों की तरफ से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।


Suggested News