बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी के 15 दिन बाद पति का दिखा खौफनाक चेहरा, पत्नी को घर में किया कैद

शादी के 15 दिन बाद पति का दिखा खौफनाक चेहरा, पत्नी को घर में किया कैद

KATIHAR : कटिहार के कुर्सेला की रहनेवाली प्रतिभा मांग रही है इंसाफ...जी हां, अपने बेरहम पति से वो इंसाफ मांग रही है। उसे और उसके पिता को सजा दिलवाना चाहती है। प्रतिभा का कहना है कि उसकी शादी साल 2017 में मनिहारी थाना के नवाबगंज के रहनेवाले शशिकांत सिंह से हुई थी। 

शादी के 15 दिन तक तो सबकुछ ठीक चला लेकिन उसके बाद प्रताड़ना का दौर शुरू हो गया। उसे मारा-पीटा जाता। कमरे में लगभग डेढ़ साल तक बंद रखा गया। केवल घरेलू काम करवाने के लिए बाहर निकाला जाता और फिर काम खत्म हो जाने के बाद कमरे में बंद कर दिया जाता। 

धीरे-धीरे यह बात सब जगह फैल गयी। बड़े-बुजुर्गों ने शशिकांत को समझाना चाहा लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। इतना ही नहीं प्रतिभा का कहना है कि उससे जबरन इंश्योरेंस के कागजात पर दस्तखत कराए गए और बोला गया कि तुम्हें पुल पर ले जाकर वहां से धक्का दे देंगे और इंश्योरेंस की सारी रकम हड़प लेंगे। बाद में इसे एक्सीडेंट का रूप दे देंगे। 

अंत में आजिज आकर एक दिन मौका मिलते ही प्रतिभा ससुराल से भागकर अपने घर आ गयी और अपने माता-पिता को सारी बात बताई। उसने महिला थाना में पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया। 

मनिहारी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उमाशंकर प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रतिभा ने केस दर्ज कराया है, उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी पति और ससुर फरार है। उन दोनों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।  


Suggested News