बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आईपीएल 2022 के लिए सीएसके ने शुरू की तैयारी, मेगा ऑक्शन से पहले हो गया ऐलान – धोनी ही होंगे कप्तान

आईपीएल 2022 के लिए सीएसके ने शुरू की तैयारी, मेगा ऑक्शन से पहले हो गया ऐलान – धोनी ही होंगे कप्तान

DESK : इंडियन प्रीमियर लीग को खत्म हुए अभी दो दिन गुजरे हैं और चार बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने अगले साल के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस कड़ी में टीम मैनेजमेंट ने साफ कर दिया है कि 2022 आईपीएल में धोनी ही टीम के कप्तान रहेंगे। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि 41 साल के माही अगले साल भी आईपीएल का हिस्सा बने रहेंगे। बता दें कि अगले आईपीएल में दो नई टीम बनाई जा रही है। जिसके लिए सभी खिलाड़ियों का मेगा ऑक्शन किया जाना है। लेकिन मौजूदा टीमों को यह मौका दिया गया है कि वह किन्हीं तीन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है।

सीएसके ने की अधिकारिक घोषणा

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) IPL 2022 में खेलेंगे और पीली जर्सी पहनकर ही खेलेंगे, इस बात का एक और फुल प्रुफ मिल गया है। चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेंट ने धोनी को रिटेन करने की हामी भर दी है। उन्होंने कहा है कि IPL 2022 के ऑक्शन में वो अपना पहला रिटेंशन कार्ड महेंद्र सिंह धोनी के लिए ही प्रयोग में लाएंगे. धोनी ने भी IPL 2021 का खिताब जीतने के बाद IPL 2022 में अपने खेलने को लेकर इशारा किया था. विरासत छोड़ कर जाने वाले सवाल पर धोनी ने कहा था कि अभी वो ऐसा कुछ भी नहीं करने जा रहे.

खैर, अब धोनी के उस इशारे पर CSK टीम मैनेजमेंट की भी मुहर लग चुकी है. CSK के अधिकारी की मानें तो, ” रिटेंशन होगा ये सच है. लेकिन कितना रिटेंशन करेंगे ये फिलहाल तय नहीं है. लेकिन रिटेंशन की प्रक्रिया एमएस धोनी के लिए मायने नहीं रखती. उनके केस में वो सेकेंडरी चीज होगी. हम उनके लिए अपना पहला रिटेंशन कार्ड प्रयोग करेंगे. CSK को अपने कप्तान की जरूरत है।





Suggested News