बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

साईबर क्राइम के अंतर्राज्यीय कतरी गिरोह का मास्टर माइंड गिरफ्तार, 5 लाख नगद समेत कई ATM कार्ड बरामद

साईबर क्राइम के अंतर्राज्यीय कतरी गिरोह का मास्टर माइंड गिरफ्तार, 5 लाख नगद समेत कई ATM कार्ड बरामद

PATNA : पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने साईबर क्राइम के अंतर्राज्यीय कतरी गिरोह के मास्टर मांइड विजय सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 5 लाख 12 हजार 500 रुपये कैश समेत कई एटीएम, चेकबुक और पासबुक बरामद किया है। 

पटना सिटी एसपी पूर्वी राजेन्द्र सिंह भील ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी पटना बढ़ते साईबर क्राइम को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर मेरे नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। 

टीम लगातार साईबर अपराधियों को गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में आज गुप्त सूचना मिली कि साईबर क्राइम गिरोह का मास्टर माइंड पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के इलाके में देखा गया है। उक्त सूचना के मिलते ही इलाके में छापेमारी की गई और विजय सिंह को गिरफ्तार किया गया। 

राजेन्द्र सिंह भील ने बताया कि गिरफ्तार विजय सिंह के पास से पुलिस ने 5 लाख 12 हजार 500 रुपये नगद, विभिन्न बैंको के 51 एटीएम कार्ड, कई बैंकों से जारी चेक बुक, पासबुक समेत कई आई कार्ड बरामद हुआ है। 

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार विजय सिंह अंतर्राज्यीय साईबर क्राइम गिरोह कतरीसराय का मास्टर माइंड है। इस गिरोह के निशाने पर बिहार के अलावा झारखंड, गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, दिल्ली, उत्तर-प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों के उपभोक्ता होते थे। 

उन्होंने बताया कि विजय से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इसके गिरोह के बाकी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

कुंदन की रिपोर्ट


Suggested News