बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : बिहार में शिफ्ट हो रहे है झारखंड के साइबर क्रिमिनल्स, झारखंड पुलिस ने बिहार को किया अलर्ट

बड़ी खबर : बिहार में शिफ्ट हो रहे है झारखंड के साइबर क्रिमिनल्स, झारखंड पुलिस ने बिहार को किया अलर्ट

News4nation desk : झारखंड पुलिस ने बिहार के पुलिस को एक बड़ी सूचना दी है। सूचना में कहा गया है कि झारखंड के जामताड़ा के साइबर अपराधियों ने बिहार के सीमावर्ती जिलों में अपना ठिकाना बनाना शुरू कर दिया है। 

पुलिस को दी गई सूचना के मुताबिक झारखंड के साइबर अपराधी धीरे-धीरे बिहार के औरंगाबाद, शेखपुरा, रोहतास, जमुई, नालंदा, लखीसराय, नवादा और पश्चिम बंगाल के भी कुछ जिलों में शिफ्ट कर रहे हैं।

अब जामताड़ा के बजाय अधिकांश अपराधी इन जिलों से ही साइबर अपराध के लिए फोन कर रहे हैं। राज्य पुलिस मुख्यालय ने कई ऐसे मोबाइल नंबरों को चिन्हित किया है, जिनके लोकेशन उन जिलों में मिले हैं। झारखंड पुलिस ने इस बाबत पूरी जानकारी बिहार पुलिस को भेजी है। बिहार पुलिस से संबंधित नंबरों पर कार्रवाई करने व साइबर अपराधियों को चिन्हित कर उन पर लगाम लगाने का अनुरोध भी झारखंड पुलिस ने किया है।

इन चार जिलों से सर्वाधिक ठगी के कॉल  

झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा तैयार रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार के चार जिलों लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा और नवादा से झारखंड में साइबर ठगी को अंजाम दिया जा रहा है। 49 ऐसे मोबाइल नंबरों की जानकारी मिली है, जिन नंबरों से बिहार में बैठे साइबर अपराधी लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

बनेगा ज्वाइंट टास्क फोर्स

साइबर अपराध से निपटने के लिए झारखंड व बिहार पुलिस की ज्वाइंट टास्क फोर्स बनेगी। झारखंड पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के मुताबिक, पूर्व में पूरे मुद्दे को इस्टर्न स्टेट पुलिस कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक में भी उठाया गया था। बिहार के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के कुछ लोकेशन पर साइबर अपराधियों की सक्रियता की जानकारी मिली है। ऐसे में सारी सूचनाएं पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ शेयर की गई हैं।


Suggested News