बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में शादी समारोह के दौरान गैस सिलेंडर फटने से 13 लोग झुलसे, 5 की हालत गंभीर

नवादा में शादी समारोह के दौरान गैस सिलेंडर फटने से 13 लोग झुलसे, 5 की हालत गंभीर

NAWADA : नवादा जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के बोखरा गांव में शादी समारोह के दौरान गैस सिलेंडर फटने से 13 लोग झुलस गए। सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए गए हैं। झुलसे लोगों में देव चौधरी, गोरेलाल चौधरी, मोना देवी, खुशबू देवी, घौली देवी, मुना देवी, सुनीता देवी, रामवति देवी, मोहन चौधरी, निर्मला देवी, रुबी देवी, खुशी कुमारी व पायल कुमारी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को चंद्रदेव चौधरी की पुत्री मुनिया की शादी होने वाली थी। लोग तैयारियों में जुटे थे। शाम में खाना बनाने के दौरान चूल्हे में आग लगाते ही वह भभक उठा। थोड़ी ही देर में ही पूरे घर में आग लग गई। आग बुझाने के क्रम में सिलेंडर से जोरदार आवाज भी हुई। वहां पर बैठे लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए।

 इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। घायलों को इलाज के लिए सीएससी हिसुआ में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सिलेंडर विस्फोट के बाद मकान को भी काफी क्षति पहुंची है।

Suggested News