बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में हो गया धमाका, तीन बच्चों संग आग में झुलस कर महिला की मौत

खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में हो गया धमाका, तीन बच्चों संग आग में झुलस कर महिला की मौत

MUZAFFARPUR : जिले के मीनापुर थाने के नंदना गांव में सोमवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से तीन बच्चों और उसकी मां की आग में झुलस कर मौत हो गई। हादसे में दो भाई व एक बहन की जान गई है। घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा है।  बताया गया कि महिला का पति अशोक साह नई दिल्ली में मजदूरी का काम करता है और फिलहाल दिल्ली में है। घटना की सूचना उसे दे दी गई है।

घटना सोमवार शाम की है। जब 27 वर्षीय शोभा देवी अपने तीन बच्चों दीपांजलि (6), आदित्य कुमार (5) व विवेक कुमार (3)  के साथ रात का खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस लिकेज हुआ और एक तेज धमाका हुआ, जिसमें तीनों बच्चों सहित महिला भी बुरी तरह से झुलस गई। आनन फानन में गांववालों ने चारों को आग से बाहर निकाला और उन्हेंं  देर रात एसकेएमसीएच लाया गया। जहां जांच के बाद तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं महिला की हालत गंभीर बनी हुई थी। कुछ देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया।  

थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल महिला के पति के आने का इंतजार किया जा रहा है। 

Suggested News