बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में दबंगों ने दलित खिलाड़ियों को पहले पीटा फिर कुत्ते से कटवाया, SC/ST थाने में मामला दर्ज

बेगूसराय में दबंगों ने दलित खिलाड़ियों को पहले पीटा फिर कुत्ते से कटवाया, SC/ST थाने में मामला दर्ज

BEGUSARAI : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां दबंगों द्वारा दलित खिलाडियों के साथ दबंगई की गई है। बताया जा रहा है कि दबंगों ने पहले उन्हें खेलने से रोका, फिर जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं उन्हें कुत्ते से कटवाया गया। इस बावत एससी-एसटी थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के बरौनी थाना क्षेत्र के जेमरा गांव सतीश कुमार, शत्रुघ्न कुमार और चंदन कुमार अपने अन्य साथियों के साथ वॉलीबॉल खेल रहे थे। तभी प्रिंस कुमार जातिसूचक सम्बोधन करते हुए उनलोगों को कहा कि यहां पर से भागो नहीं तो तुम लोगों को पिटूंगा। 

बताया जा रहा है कि जब इनलोगों ने प्रिंस का विरोध किया तो सतीश कुमार के साथ जमकर मारपीट की गई। सतीश के साथ मारपीट होता देख सतीश के साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की तो प्रिंस कुमार ने अपने कुत्ते को उन खिलाड़ियों पर दौड़ा दिया और उनलोगों को कुत्ते से कटवा दिया। उसके बाद उस जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस कुत्ते के काटने से तकरीबन आधा दर्जन से अधिक खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटना में घायल सभी खिलाड़ियों को परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं परिजनों ने अनुसूचित जाति-जनजाति थाना में उन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

इधर थानाध्यक्ष बताया कि 3 लोग के खिलाफ आवेदन दिया गया है। जिसमे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज के साथ मारपीट और मारपीट का विरोध करने पर प्रिंस के द्वारा अपने कुत्ते से कटवाने का आरोप है। इन सभी पर मामला दर्ज कर दिया गया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। 

वहीं पुलिस के द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट

Suggested News