बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : पंचायत चुनाव में वोट नहीं देने पर दबंगों ने किया हमला, फायरिंग कर कई लोगों को किया जख्मी

BIHAR NEWS : पंचायत चुनाव में वोट नहीं देने पर दबंगों ने किया हमला, फायरिंग कर कई लोगों को किया जख्मी

GAYA : बिहार में पंचायत चुनाव ख़त्म हो चुका है। लेकिन वोट के बदले बदला लेने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पंचायत चुनाव में जिन लोगों ने दबंग प्रवृत्ति के प्रत्याशियों को वोट नहीं दिया। अब उन्हें चुन चुन कर निशाना बनाया जा रहा है। ताजा मामला गया जिले के टेनकूपा प्रखंड के बासापिपरा में सामने आया है, जहां एक पूर्व दबंग मुखिया उमेश यादव उर्फ पहलवान यादव तथा उनके गुर्गों ने अंधाधुंध फायरिंग कर कई लोगों को घायल कर दिया है। गया जिला के टेनकूपा थाना के अंतर्गत बासा पिपरा के पूर्व मुखिया उमेश यादव उर्फ पहलवान ने वोट नहीं डालने की सजा धुआंधार फायरिंग कर कई लोगों को रक्तरंजित कर दिया है। गोलीबारी में एक 14 वर्षीय नाबालिग बच्चे को तीन छर्रा लगा है। इस घटना में कई और लोग के घायल होने की भी खबर है। 

वही इस संदर्भ में घायल बच्चा के भाई धर्मेंद्र कुमार ने बताया की पंचायत चुनाव में पूर्व मुखिया को वोट नही देने पर पूर्व मुखिया उमेश यादव उर्फ पहलवान यादव एवं उनके गुर्गे अनुज यादव,नागों यादव, सुधीर यादव, अमित यादव तथा ब्रह्मदेव यादव के द्वारा हमारे घर पर चढ़कर अंधाधुंध फॉयरिंग किया। जिसमे फायरिंग के दौरान मेरे 14 साल के भाई सुबोध कुमार को गोलों लग गया। गोली लगने से मेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। 

उन्होंने यह भी बताया की पूर्व मुखिया उमेश यादव उर्फ पहलवान यादव एवं उनके गुर्गे अनुज यादव,नागों यादव,सुधीर यादव,अमित यादव तथा ब्रह्मदेव यादव ने घर मे घुसकर हथियार के बट से घर महिला सहित हमलोगों बुरी तरह से मारपीट किया। इस मारपीट में कई लोगो को हाथ भी टूट गया है। उन्होंने यह भी बताया कि ये लोग अपराधी है। इनलोगो से सभी गाँव वाले डरते है। इसकी सूचना टेनकूपा थाना को दिया तो थाना के पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 



Suggested News