बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दबंगों की दादागिरी, पहले खाद लेने को लेकर लोगों को बेरहमी से पीटा, 2 की हालत गंभीर

दबंगों की दादागिरी, पहले खाद लेने को लेकर लोगों को बेरहमी से पीटा, 2 की हालत गंभीर

KAIMUR : जिले में दबंगों ने अपनी दादागिरी दिखाते हुए खाद लेने के लिए सरकारी दुकान में लाइन में लगे लोगों के साथ मारपीट की है। इस घटना में तकरीबन आधा दर्जन लोगों के घायल हुए है, जिसमें 2 की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं घटना के दौरान 10 से 15 राउंड फायरिंग की सूचना भी है। फिलहाल सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र स्थित कटरा कला गांव में सरकारी खाद दुकान पर किसान खरीदारी के लिए लाइन में लगे थे। उसी दौरान गांव के कुछ दबंग लाठी-डंडा और हथियार लेकर पहुंचे। दंबग दुकान पर पहुंचते ही पहले खाद लेने की बात करने लगे। जिसका सुबह से ही लाइऩ में लगे लोगों ने विरोध किया। जिसके बाद दबंगों ने उनकी पिटाई शुरु कर दी। वहीं दहशत फैलाने के लिए 10-15 राउंड फायरिंग की। इस घटना में तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही  मोहनिया सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। हालात को देखते हुए सीओ ने वहां मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती में खाद की बिक्री कराने का आदेश दिया है। वहीं पुलिस घटना को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

कैमूर से देव तिवारी की रिपोर्ट

Suggested News