बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दहेज़ के लिए विवाहिता की हत्या कर शव को जलाया, जाँच में जुटी पुलिस

दहेज़ के लिए विवाहिता की हत्या कर शव को जलाया, जाँच में जुटी पुलिस

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिला के संग्रामपुर थाना के केआर मठिया गांव में दहेज के लिये एक विवाहिता की हत्या कर दी गयी. हत्या करने के बाद शव को जला दिया गया है। 

मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतका की पहचान 24 वर्ष पूनम देवी के रूप में हुई है. मृतका के भाई ढाका थाना के गमहरिया गांव के लालबाबू कुमार पासवान ने इस मामले में केस दर्ज कराया है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि शादी के बाद से ही लड़की से एक लाख रुपये की मांग की जाती थी। नहीं देने पर प्रताड़ित किया जाता था। 

बुधवार को फोन से सूचना मिली की लड़की हत्या कर ससुराल वालों के द्वारा आनन-फानन में शव को जला दिया गया। पूनम की शादी लगभग चार वर्ष पूर्व ध्रुप पासवान के पुत्र कुणाल पासवान के साथ हुई थी। पूनम 4 माह गर्भवती थी। हत्या के मामले में पति कुणाल पासवान, ससुर ध्रुप पासवान, सास रामदुलारी देवी, गोतनी निक्की देवी, गोरख पासवान, सोरठ पासवान, देवर संदीप कुमार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Suggested News