बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दहेज नहीं मिलने पर पति ने कर ली दूसरी शादी, ससुर करता था रेप

  दहेज नहीं मिलने पर पति ने कर ली दूसरी शादी, ससुर करता था रेप

PATNA : राजधानी के पीरबहोर थाने में एक ऐसा मामला दर्ज हुआ है जिसे जानकर आप दंग रह जायेंगे। दरअसल एक दो बच्चों की मां ने अपने पति पर दहेज नहीं मिलने के कारण दूसरी शादी और अपने ससुर पर उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है। 

DAHEJ-NAHI-MILA-TO-HUSBAND-NE-KAR-LE-DUSHRI-SADI-SASUR-KARTHA-RAPE5.jpg

महिला का आरोप है कि दहेज नहीं मिलने पर विवाहिता को उसके गिरिडीह में रहने वाले पति ने उसे छोड़ दूसरी शादी रचा ली। बात यही खत्म नहीं हुई, ससुर ने उसे मायके आने नहीं दिया और दहेज नहीं मिलने के नाम पर उसे जबरन ससुराल में ही रखकर उसकी अस्मत लूटते रहा। 

DAHEJ-NAHI-MILA-TO-HUSBAND-NE-KAR-LE-DUSHRI-SADI-SASUR-KARTHA-RAPE3.jpg

पीड़िता ने बताया कि कि ससुर कई वर्षों से उसके साथ घिनौनी हरकत कर रहा है। ससुर ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया है, जिससे वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है। इस मामले को लेकर वह गिरिडीह के टाउन थाना भी गई थी, लेकिन वहां पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। 

DAHEJ-NAHI-MILA-TO-HUSBAND-NE-KAR-LE-DUSHRI-SADI-SASUR-KARTHA-RAPE4.jpg

महिला ने बताया कि वह किसी तरह वहां से भागकर पीरबहोर थाना इलाके के दरियापुर में अपनी विधवा नानी के पास पहुंची है। उसकी मां भी इस दुनिया में नहीं है। उसके पिता ने भी दूसरी शादी कर अलग दुनिया बसा ली है। उसने सिविल कोर्ट में इन लोगों पर कार्रवाई करने और न्याय के लिए गुहार लगाई है। 

DAHEJ-NAHI-MILA-TO-HUSBAND-NE-KAR-LE-DUSHRI-SADI-SASUR-KARTHA-RAPE2.jpg

वहीं पीड़िता एसएसपी मनु महाराज के पास भी पहुंची थी। जहां उसने एसएसपी को अपनी सारी आपबीती बताई। एसएसपी ने पीड़िता के बयान पर पीरबहोर थानेदार को मामले की पूरी तरह जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया  है। 

Suggested News