बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में दलितों ने भूमाफियाओं के खिलाफ किया प्रदर्शन, प्रशासन के साथ मिलकर जमीन हड़पने का लगाया आरोप, पुलिस का फूंका पूतला

गया में दलितों ने भूमाफियाओं के खिलाफ किया प्रदर्शन, प्रशासन के साथ मिलकर जमीन हड़पने का लगाया आरोप, पुलिस का फूंका पूतला

GAYA: बिहार में भू-माफियाओं का दबंगई आए दिन देखने को मिलता रहता है। एक ऐसा ही मामला गया में देखने को मिला है। जहां भूमाफियाओं के द्वारा दलितों का जमीन हड़प लिया गया है। वहीं पीड़ितों ने भूमाफियाओं के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया है। साथ ही पुलिस प्रशासन का पुतला भी फूंका है।  

दरअसल, जिले के मानपुर प्रखंड के मुफस्सिल थाना प्रभारी के दमनकारी नीतियों के खिलाफ सलेमपुर मौजे के बाबूगंज टोला के दलित परिवार के लोगों ने जाप के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार कन्हैया के नेतृत्व में गया-नवादा नेशनल मार्ग पर जिला प्रशासन का पुतला दहन किया। इस दौरान लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

लोगों का आरोप था कि भू माफियाओं से मिलकर स्थानीय थाना की पुलिस दलितों की जमीन हड़पने का कार्य कर रही है। इस मौके पर जाप नेता राजीव कुमार कन्हैया ने कहा कि जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए मुफस्सिल थाना प्रभारी मोटी रकम की मांग करते हैं और धमकी देते हैं।

उन्होंने कहा कि इसे लेकर कल हमलोग गया के वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलकर तमाम मांगों को रखने का काम करेंगे। उसके बाद भी अगर महादलित परिवारों को न्याय नहीं मिला तो 2 जनवरी को राष्ट्रीय राजमार्ग गया-नवादा को जाम किया जाएगा। पुतला दहन के दौरान सुरेंद्र रविदास, कारू रविदास, बिंदर रविदास, राजेंद्र रविदास, राजकुमार रविदास, सोना देवी, चमेली देवी, उषा देवी, ममता देवी,  सहित कई दलित परिवार के लोग उपस्थित थे। 

Suggested News