बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

JDU में डैमेज कंट्रोलः कुशवाहा बोले- RCP सिंह से मतभेद नहीं, कई दफे साथ बैठकर चाय पी है,आरसीपी ने कहा- बहुत अच्छा लगा....

JDU में डैमेज कंट्रोलः कुशवाहा बोले- RCP सिंह से मतभेद नहीं, कई दफे साथ बैठकर चाय पी है,आरसीपी ने कहा- बहुत अच्छा लगा....

PATNA: जेडीयू पदाधिकारियों की आज बैठक बुलाई गई थी। बैठक में बिहार प्रदेश के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशावाहा,वशिष्ठ नारायण सिंह, उपेन्द्र कुशवाहा, विजय चौधरी,अशोक चौधरी समेत पार्टी के पदाधिकारी व नेता मौजूद रहे। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से जुड़े। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी वर्चुअली पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया। बैठक में सबसे महत्वपूर्ण यह रहा कि उपेन्द्र कुशवाहा पहली दफे जेडीयू संगठन की बैठक में शिरकत किये हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह और ससंदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के बीच विवाद की खबरों के मद्देनजर यह बैठक काफी अहम रही जहां दोनों नेता मीटिंग में शामिल हुए। 

आरसीपी सिंह के साथ कई दफे चाय पी है-कुशवाहा

 पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने आरसीपी सिंह से विवाद को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारे नेता और कार्यकर्ता कंफ्यूजन में मत रहें। हम दोनों में कोई मतभेद नहीं है। अब तक कई दफे राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह से बात हुई है। उनके साथ बैठ कर चाय पीये हैं तो फिर मतभेद या मनभेद की बात कहां है? कुशवाहा ने कहा कि मीडिया में यह खबर चलती है कि आरसीपी सिंह से हमारा संबंध ठीत नहीं है जिससे कुछ कार्यकर्ता कंफ्यूज हो जाते हैं। ऐसे में सबको सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें जेडीयू को नंबर-1 की पार्टी बनाना है। इसको लेकर काम किया जा रहा है। संगठन में कुछ सुस्ती है जिसे दूर कर लिया जाएगा। सीएम नीतीश कुमार की इतनी उपलब्धि है जिसे बताया नहीं जा सकता । सभी पार्टी पदाधिकारियों से आह्वान करते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि सबी लोग निचले स्तर तक सरकार के काम को बतायें। 

उपेन्द्र कुशवाहा ने सारी बातें कह दीं-आरसीपी

वहीं वर्चुअली बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि आज बहुत अच्छा लगा कि खुद उपेन्द्र कुशवाहा ने बड़ी साफगोई से सारी बातें कह दी है। सबकुछ साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि भले ही हम केंद्रीय बन गये हैं लेकिन संगठन के काम में कोई कमी नहीं आयेगी। शनिवार और रविवार को संगठन पर ध्यान देंगे।

मेरे कहने पर ही उपेन्द्र कुशवाहा कर रहे दौरा-नीतीश

वहीं, जेडीयू पदाधिकारियों को सीएम नीतीश ने भी वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा को हमने ही जिलों का भ्रमण करने को कहा था। हमने कहा था कि ग्राउंड लेवल पर जाकर देखिए क्या कुछ हो रहा है। सीएम नीतीश ने अन्य नेताओं को भी इनसे सीख लेकर भ्रमण की सलाह दी। हालांकि उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं कि सामानंतर ही भ्रमण करने लगें। मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में हुए काम का बखान किया । उन्होंने कहा कि आज सोशळ मीडिया पर तरह-तरह की बातें लिखी जाती है। ऐसे में पार्टी के नेता उसका जवाब दें। 




Suggested News