बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दानापुर कोर्ट परिसर में फायरिंग, गोली लगने से एक पुलिसकर्मी की मौत,2 कैदी फरार

दानापुर कोर्ट परिसर में फायरिंग, गोली लगने से एक पुलिसकर्मी की मौत,2 कैदी फरार

पटनाः बड़ी खबर दानापुर से आ रही है जहां सिविल कोर्ट परिसर में अपराधियों ने फायरिंग की है।फायरिंग में 2 पुलिसकर्मी को गोली है।जिसमें एक सिपाही प्रभाकर राज की ईलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई है।जबकि दूसरे पुलिसकर्मी  को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।आसपास की दूकानें बंद होनें लगी।

 फायरिंग होने के बाद दो कैदी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया है।खबर मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुटी है।

इसके पहले दानापुर के खगौल रोड में अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार दी थी।जिसमें एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। 

Suggested News