बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राहुल की रैली को सफल बनाने के रात भर चला- नाच गाने का दौर

राहुल की रैली को सफल बनाने के रात भर चला- नाच गाने का दौर

PATNA : कांग्रेस ने अपनी जन आकांक्षा रैली को सफल बनाने के लिए रात भर अपने समर्थकों की डांस आकांक्षा को पूरा किया। राहुल गांधी की रैली को हिट करने के लिए कांग्रेस के नेताओं ने लालू यादव के रैली फार्मूले को अपनाया। 

राजधानी में रैली समर्थकों के रहने और खाने का इंतजाम कई नेताओं ने किया था। इन ठिकानों पर रात भर समर्थकों के सामने डांस परोसा गया। पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड पर रैली की भीड़ के लिए मेजबानी संभाल रहे मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के पंडाल में रात भर नाच - गाने का दौर चला। गायक के सुरों से लेकर बैकग्राउंड म्यूजिक तक पर डांसर्स थिरकती रहीं। विधायक अनंत सिंह भी खुद देर रात तक यहां मौजूद रहे। 

उधर हिंदी साहित्य सम्मेलन परिसर में भी दिलचस्प नज़ारा देखने को मिला। कांग्रेस विधायक अमित कुमार टुन्ना ने यहां रैली में आने वाले समर्थकों के लिए इंतजाम किए थे। रैली समर्थकों की बड़ी तादाद तो नहीं दिखी लेकिन यहां भी रात भर लौंडा डांस का आयोजन हुआ। लगभग आधा दर्जन लौंडों ने रैली को सफल बनाने के लिए स्टेज परफॉर्मेंस किया। रैली को सफल बनाने के लिए बिहार में पहले से नाच - गाने का इंतजाम होता रहा है लेकिन यह रंग आरजेडी की रैलियों का होता है। लेकिन ढाई दशक बाद रैली कर रही कांग्रेस भी समर्थकों की डांस आकांक्षा पूरी कर सफलता की राह तलाशती दिखी।

Suggested News