बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सावन महोत्सव पर पटना के पालीगंज अनुमंडल अस्पताल में हुआ डांस प्रोग्राम, लोगों ने उठाए सवाल

सावन महोत्सव पर पटना के पालीगंज अनुमंडल अस्पताल में हुआ डांस प्रोग्राम, लोगों ने उठाए सवाल

पटना. पालीगंज अनुमंडल अस्पताल में मंगलवार की देर रात सावन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पटना से आए कलाकारों ने देर रात तक अपने कला का प्रदर्शन किया। गीत नृत्य और संगीत की धुन पर देर रात तक कलाकारों के साथ अस्पताल के कर्मचारी भी झूमते नजर आए। वहीं अस्पताल में तेज साउंड के साथ डांस प्रोग्राम पर लोगों ने सवाल उठाया है। उनका कहना है कि यहां मरीज होते हैं, ऐसा आयोजन सही नहीं है। 

इस मामले को लेकर पालीगंज अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी ने बताया कि अस्पताल के कर्मचारियों की इच्छा के अनुसार वहां सांस्कृतिक सावन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं पुलिस के एक पदाधिकारी ने ऐसे कार्यक्रम के लिए अस्पताल परिसर को अनुचित बताया है। पुलिस पदाधिकारी का यह मानना है कि अस्पताल परिसर में गंभीर मरीजों के अलावा नर्सिंग स्टाफ भी रहते हैं। ऐसे में तेज आवाज के कार्यक्रम से मरीजों के साथ नर्सिंग स्टाफ को भी परेशानियां झेलनी पड़ सकती है।

बताते चलें कि मंगलवार की देर रात पटना के पालीगंज अनुमंडल अस्पताल में भव्य रूप से सावन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पटना से आए महिला कलाकारों ने अपने कला का प्रदर्शन किया। आसपास के लोगों ने बताया कि अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम मंगलवार की देर रात तक चलती रही।

इस मामले को लेकर पालीगंज अनुमंडल अस्पताल की प्रभारी डॉ. आभा कुमारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि अस्पताल के कुछ स्टाफ ने उनसे कार्यक्रम करने की इजाजत मांगी थी। उन्होंने कार्यक्रम को दिन में ही आयोजन करने का निर्देश दिया था। कार्यक्रम देर रात तक कैसे चलता रहा। इस बारे में वे बातचीत करेंगे। वहीं पालीगंज थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता से बात करने पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Suggested News