बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दरभंगा का चुनावी दंगल- कीर्ति आजाद और संजय झा ने ठोकी ताल

दरभंगा का चुनावी दंगल- कीर्ति आजाद और संजय झा ने ठोकी ताल

DARBHANGA : दरभंगा लोकसभा सीट पर भाजपा के निलंबित सांसद कीर्ति आजाद और जदयू के महासचिव संजय झा ने अपनी-अपनी दावेदारी ठोक दी है। दोनों की दावेदारी के बाद यहां का चुनावी गणित उलझ सकता है। 

दरभंगा मेरी जगह है, मैं यहीं से चुनाव लड़ूंगा

भाजपा के निलंबित सांसद कीर्ति ने आज कहा कि कोई उन्हें भाजपा का बागी नेता कहे, ये मंजूर नहीं। मैंने कभी पीएम या पार्टी की आलोचना नहीं की है। दरभंगा मेरी जगह है, मैं यहीं से चुनाव लड़ूंगा। अगर एनडीए में नहीं रहा तो यहां से दो- दो हाथ करूंगा।  अभी 40 में से केवल दरभंगा सीट की बात हो रही है। भाजपा की जीती हुई कई सीट दूसरे दलों को देने की बात चल रही है। भाजाप के 22 सांसद हैं। अगर कोई विनिंग सीट दूसरे दल को दी गयी तो यह भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए दुखद होगा।



अगर सीएम कहेंगे तो यहां से चुनाव लड़ूंगा

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने कहा कि अभी चुनाव में बहुत समय है। कौन कहां से लड़ेगा, यह अभी तय नहीं हुआ है। सितम्बर के अंत तक सीटों की तस्वीर साफ हो सकती है। उसके बाद समय आने पर इसके बारे में सोचा जाएगा। सब कुछ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर पर निर्भर है। अगर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार कहेंगे कि यहां से चुनाव लड़ना है, तो लड़ूंगा। उनका जो भी आदेश होगा, उसका अनुपालन होगा। 2019 के लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी प्राथमिकता है कि कैसे 40 में से अधिकतम सीटों पर एनडीए की जीत हो।

REPORT BY MD. FIROZ

Suggested News