बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दरभंगा में बीजेपी नेता राजीव ठाकुर का बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, बांटी राहत साम्रगी

दरभंगा में बीजेपी नेता राजीव ठाकुर का बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, बांटी राहत साम्रगी

दरभंगा : भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी राजीव ठाकुर ने गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान राजीव ठाकुर ने बाढ़ पीड़ितों का हाल चाल जाना. साथ ही बाढ़ पीड़ितों को राहत साम्रगी और एक नाव दिया. 

बता दें कि दरभंगा के गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र के किरतपुर प्रखंड के कुबौल ढ़ंगा पंचायत में राजीव ठाकुर ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकत की. इस दौरान बाढ़ पीड़ितों को एक नाव उपलब्ध कराया. साथ ही बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया. 

वहीं भाजपा नेता राजीव ठाकुर ने कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए बाढ़ पीड़ितों के बीच फेस मास्क का भी वितरण किया. इस दौरान राजीव ठाकुर ने बाढ़ पीड़ितों से कहा कि मैं हर परिस्थिति में आप सभी के साथ हूं, आगे भी आप लोगों को हरसंभव मदद करुंगा .साथ ही कहा कि बाढ़ राहत को लेकर मुआवजा दिलाने हेतु सरकार और सरकारी अधिकारियों से संपर्क कर रहा हूं, अगर आप लोगों को किसी भी चीज की जरूरत है, तो बेझिझक हमसे कह सकते हैं. मैं हरसंभव मदद करने को तैयार हूं. 

इस मौके पर भाजपा बिरौल उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजकुमार सहनी, किरतपुर मंडल अध्यक्ष तिरपित यादव, पंचायत अध्यक्ष राधेश्याम यादव, सुनील यादव एवं लालधारी यादव सहित कई लोग मौजूद थे.

गौरतलब है कि बीजेपी नेता राजीव ठाकुर ने बीते 23 जुलाई को गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य और मुफ्त दवा वितरण कैम्प लगाया गया

Suggested News