बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिरफिरे की हिम्मत: घर में घुस कर नाबालिग लड़की के सीने में मारी गोली, करता था एकतरफा इश्क, आरोपी की हुई जमकर पिटाई

सिरफिरे की हिम्मत: घर में घुस कर नाबालिग लड़की के सीने में मारी गोली, करता था एकतरफा इश्क, आरोपी की हुई जमकर पिटाई

DESK: एकतरफा इश्क कितना घातक हो सकता है, इसका अंदाजा इस खबर से ही लगाया जा सकता है। दरअसल उत्तर प्रदेश में एकतरफा मुहब्बत में गुरुवार को एक सिरफिरे आशिक ने घर में घुस कर नाबालिग को गोली मार दी। आक्रोशित गांव वालों ने उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। 

खबर के अनुसार घटना केलोरा गांव की है, जहां मथुरा जिले के कोशी के निवासी एक सिरफिरा एकतरफा इश्क में एक नाबालिग लड़की के घर में घुस गया और उसकी मां का गला दबा दिया। उसकी नियत मां को मारने की थी। इसी बीच नाबालिग बीच-बचाव करने लगी, जिसपर सिरफिरे ने उसके सीने में गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह तमंचा लहरा कर भागने की कोशिश करने लगा लेकिन उसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। उधर उधर, लड़की की हालात गंभीर है और उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है। 

पुलिस कर रही है जांच, लड़की से कैसे हुआ संपर्क

पूरे मामले पर कोतवाली हाथरस जंक्शन प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से युवक हो हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उधर, लड़की की नाजुक बनी हुई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आखिर यह सिरफिरा लड़की से किस तरह से संपर्क में आया। यह करता क्या है? क्या परिवार वालों को इसकी जानकारी थी भी या नहीं? 


 

Suggested News