बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दशहरा महोत्सव पर भी भारी बारिश का असर, सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द

दशहरा महोत्सव पर भी भारी बारिश का असर, सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द

पटना-दशहरा महोत्सव  पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।ऐसा अत्यधिक बारिश से हुए जल जमाव से उत्पन्न स्थिति को लेकर निर्णय लिया गया है।पटना कमिश्नर के सचिव -सह क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार सुशील कुमार ने बताया कि  अत्यधिक बारिश  से हुए जल जमाव से आपदा कि स्थिति उत्पन्न होने हो जाने के कारण दशहरा महोत्सव 2019 के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।

आयुक्त के सचिव  सुशील कुमार ने बताया कि 29 से 30 सितबंर  एवम 4 से 05 अक्टूवर को दशहरा  महोत्सव के अवसर पर श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित ता जिसे रद्द कर दिया गया है।

बता दें कि दशहरा महोत्सव में 29 सितंबर को मशहूर गजल गायक तलत अजीत द्वारा लोकप्रिय गजल की प्रस्तुति का कार्यक्रम था। 30 सितंबर को बॉलीवुड की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल को अपनी प्रस्तुति देना था। 5 अक्टूबर को ख्याति प्राप्त पार्श्व गायिका मालिनी अवस्थी द्वारा लोकप्रिय लोकगीतों की प्रस्तुति थी। इसके साथ ही 4 अक्टूबर को कॉमेडी नाईट की प्रस्तुति ख्याति प्राप्त कलाकार नवीन प्रभाकर एवं किशोर भानुशाली द्वारा दी जानी थी।ी।

बता दें कि पटना के कमिश्नर आनंद किशोर के मार्गदर्शन में श्रीकृष्ण स्मारक विकास समिति और कला संस्कृति एवं युवा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दशहरा महोत्सव 2019 का आयोजन किया जा रहा है।


Suggested News