बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दाउदनगर नगर परिषद ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध कब्जा करनेवालों में मचा हड़कंप

दाउदनगर नगर परिषद ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध कब्जा करनेवालों में मचा हड़कंप

AURANGABAD :  जिले के दाउदनगर में नगर परिषद द्वारा बीते शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। इस दौरान  दाउदनगर कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय के नेतृत्व में आज नगर पर्षद की टीम ने पुलिस बल के साथ शहर में अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया. वहीं प्रशासन की इस कार्रवाई से बाजार में अवैध कब्जा कर अपना कारोबार चला रहे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कुछ लोग इसका विरोध भी करते नजर आए। 

अभियान की शुरुआत  नगर पालिका कार्यालय के पास से किया गया. कसेरा टोली, बजाजा रोड, चावल बाजार ,लखन मोड़ होते हुये टीम वाला मोलाबाग रोड तक की गयी. बाजार से होर्डिंग और बैनर को जब्त किया गया. होर्डिंग और बैनर को हटवाया भी गया. स्पष्ट तौर पर कहा गया कि सभी प्रकार के अतिक्रमण को हर हाल में हटा लेना है.लोगों को चुनाव चेतावनी भी दी गयी थी कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि अस्थायी अतिक्रमण हटाने के लिये यह अभियान शुरू किया गया है. यह नियमित तौर पर जारी रहेगा। 


41 लोगों को किया गया चिह्नित

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि अभी तक शहर में 41 वैसे लोगों को चिन्हित किया गया है, जिन्होंने नाला और नाली पर अस्था तौर पर अतिक्रमण कर लिया गया है. इनमें से कई लोगों को नोटिस भी भेज दिया गया है।

Suggested News