बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महान क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स और एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा लेंगी तलाक

महान क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स और एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा लेंगी तलाक

N4N DESK : वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स और इंडियन एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता अब तलाक लेनी वाली हैं। मसाबा की शादी 3 साल पहले फिल्म प्रोड्यूसर मधु मंटेना से हुई थी। आमिर खान की सुपरहिट फिल्म गजनी के प्रोड्यूसर मधु मंटेना ही थे।

महान क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स हैं मसाबा के पिता

मसाबा गुप्ता का जन्म 1989 में हुआ था। उनकी मां फिल्म अभिनेत्री नीना गुप्ता बिना शादी किये ही मां बनी थीं। मसाबा के पिता का नाम विवियन रिचर्ड्स है। विवियन रिचर्ड्स जब नीना गुप्ता से मिले थे तब वे दो बच्चों के पिता थे। लेकिन अनबन होने के वजह से वे अपनी पत्नी से अलग रहते थे। 1980 के दौर में रिचर्ड्स पूरी दुनिया में एक तूफानी बल्लेबाज के रूप में मशहूर हो चुके थे। हर देश में उनके लाखों प्रसंसक थे। भारतीय फिल्म अभिनेत्री नीता गुप्ता भी उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक थीं। धीरे- धीरे रिचर्ड्स से उनका नजदीकी रिश्ता बन गया।

 बिना शादी किये मां बनी थीं नीना गुप्ता 

1989 में जब नीना गुप्ता मां बनी तो हंगामा खड़ा हो गया। उस समय नीना गुप्ता की शादी नहीं हुई थीं। हर जुबान पर एक ही सवाल था कि नीना गुप्ता के बच्चे का पिता कौन है। नीना ने इस बात को बहुत गोपनीय रखा था। कुछ समय बाद एक अंग्रेजी साप्ताहिक पत्रिका ने खुलासा किया कि नीना गुप्ता के बच्चे के पिता विवियन रिचर्ड्स हैं। उस समय रिचर्ड्स अपने क्रिकेट करियर के अंतिम दौर में थे। लेकिन रिचर्ड्स ने नीना गुप्ता से रिश्ता रखने के बाद भी  शादी नहीं की थी।

 

फैशन डिजाइनर हैं मसाबा

सिंगल मदर होने की वजह से नीना गुप्ता को बहुत ताने झेलने पड़े। सामाजिक रूप से उनको परेशानियां उठानी पड़ी। फिल्म गांधी, मंडी, खलनायक से वे एक सशक्त अभिनेत्री की पहचान बना चुकीं थीं। टीवी सीरियल खानदान, भारत एक खोज ने उन्हें घर-घर पहुंचा दिया था। नीना की बेटी मसाबा गुप्ता ने पहले टेनिस के खेल में दिलचस्पी दिखायी। लेकिन बाद में वे फैशन डिजाइनर बन गयीं। 

49 साल की उम्र में नीना गुप्ता ने की थी शादी

नीना गुप्ता ने शुरू में तो नहीं घर बसाया लेकिन जब वे 49 साल की हुईं तो उन्होंने शादी करने क फैसला किया। नीना ने 2008 में चार्टेड एकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी कर ली। जब नीना ने ये शादी की तो मसाबा की उम्र 18 साल थी। 2015 में मसाबा ने मधु मंटेना से शादी की थी। लेकिन तीन साल ही अब उन्होंने अपने पति से अलग होने का फैसला ले लिया है। 

Suggested News