बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पिता के खिलाफ फैमिली कोर्ट पहुंची बेटी, वजह जानकर हैरान रह जायेंगे आप....

पिता के खिलाफ फैमिली कोर्ट पहुंची बेटी, वजह जानकर हैरान रह जायेंगे आप....

Desk : एक बेटी द्वारा अपने पिता के खिलाफ फैमिली कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई गई है। बेटी ने आरोप लगाया है कि खेल के दौरान उसके पिता ने उसके साथ चीटिंग की। मामला एमपी की राजधानी भोपाल की है। 

दरअसल भोपाल की रहने वाली एक 24 साल की लड़की ने अपने पिता के खिलाफ फैमिली कोर्ट में शिकायत दर्ज की है। बेटी का आरोप है कि उसके पिता ने लूडो खलते वक्त चीटिंग की है। बेटी को कोर्ट में महिला काउंसलर ने समझाया है। बेटी का कहना है कि वह एक दिन अपने पिता के साथ लूडो खेल रही थी, जब उन्होंने खेल में बेईमानी की।
 
 लड़की ने कहा कि वह अपने पिता पर इतना विश्वास करती थी, उसे इस बात की उम्मीद नहीं थी कि उसके पिता उसका भरोसा तोड़ेंगे। बेटी ने कहा कि लूडो के गेम में ही सही लेकिन पिता ने चीटिंग की है। इसलिए उसने फैमिली कोर्ट में अपील की है। 

युवती ने कहा है कि उसने अपने पिता के लिए अपना सम्मान खो दिया क्योंकि उन्होंने उसे हराने के लिए चीटिंग की थी। उसे लगता है कि उसके पिता को उसकी खुशी के लिए खेल में हार जाना चाहिए था। हालांकि 4 राउंड की काउंसलिंग के बाद वह पॉजिटिव महसूस कर रही है। वैसे युवती अपना केस वापस लेगी या नहीं इस बात की पुष्टी नहीं हुई है।

 

 

Suggested News