बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेटी निकली पिता की कातिल, इस वजह से बाप के कर डाले थे टुकड़े-टुकड़े

बेटी निकली पिता की कातिल, इस वजह से बाप के कर डाले थे टुकड़े-टुकड़े

NEWS4NATION DESK : एक बेटी ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर उसके कई टुकड़े कर डाले थे। गिरफ्तार बेटी ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार करते हुए कहा कि उसे अपने किए पर कोई अफसोस नहीं है। लड़की ने हत्या की जो वजह बताई उसे जानकर पुलिस भी दंग रह गई। 

दरअसल मायानगरी मुंबई के माहिम समुद्र तट से पुलिस ने सूटकेस में बंद एक क्षत विक्षत शव को बरामद किया था। मुंबई पुलिस इस केस को सुलझाने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की बेटी और उसके ब्यॉय फ्रेंड को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के अनुसार 2 दिसंबर को माहिम सी बिच से शव बरामद होने के बाद माहिम पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांचकी पांचवीं इकाई ने समानांतर जांच शुरू कर दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूटकेस से दो शर्ट, एक स्वेटर और एक पैंट बरामद हुई थी। बरामद कपड़े पर कुर्ला पश्चिम में बेलगामी रोड स्थित दर्जी की एक दुकान 'एल्मो मेन्सवियर' का टैग लगा था। सबूतों की जांच करते हुए हमें दर्जी की दुकान पर एक बिल मिला जिस पर किसी बेनेट का हस्ताक्षर था। आस पड़ोस और सोशल मीडिया पर तलाशी के बाद बेनेट रेबेलो की  फोटो मिली जिसमें उसने वही मरून स्वेटर पहना था जो सूटकेस में मिला था।

अधिकारी  के अनुसार फेसबुक पर बेनेट का कार्ड मिला जिसमें सांता क्रूज (पूर्व) स्थित उसके पते का विवरण मिला। जब पुलिस बेनेट के पते पर पहुंची तो उनका घर बंद मिला। पड़ोसियों ने बताया कि 59 वर्षीय बेनेट शहर में संगीत के कार्यक्रम आयोजित कराते थे और यहां वे अपनी गोद ली हुई उन्नीस वर्षीय बेटी के साथ रहते थे।

जिसके बाद उसकी दत्तक पुत्री आराध्या जितेंद्र पाटिल उर्फ रिया बेनेट रेबेलो की खोज शुरु हुई और उसे और उसके सोलह वर्षीय बॉयफ्रेंड को खोज निकाला गया। पूछताछ के बाद उसने अपने बॉयफ्रेंड की सहायता से बेनेट की हत्या करना स्वीकार किया। 

रिया ने बताया कि बेनेट उसका यौन शोषण करता था। जिससे वह तंग आ चुकी थी और अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। 

उसने घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि 26 नवंबर को उसने पहले बेनेट को डंडे से मारा फिर चाकू से वार कर मार डाला। हत्या किये जाने के बाद दोनो ने लाश को तीन दिनों तक सांता क्रूज के फ्लैट में रखा और उस दौरान उसके टुकड़े किए।  बाद में सूटकेस में भरकर वकोला के पास मीठी नदी में फेंक दिया था।  

Suggested News