बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गड्ढे में मिला दो लापता युवकों के शव, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क पर की आगजनी और लगाया हत्या का आरोप

गड्ढे में मिला दो लापता युवकों के शव, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क पर की आगजनी और लगाया हत्या का आरोप

DARBHANGA :  सदर थाना क्षेत्र खुटवारा गांव में एक दिन पहले से लापता 2 युवकों के शव रविवार को सड़क किनारे बने गड्ढे में बरामद किया गया है। मृतकों की पहचान मृतक विपुल राम (30) और गुड्डू राम (20) इसी गांव के रहने वाले थे। दोनों शनिवार की शाम से लापता थे। मृतकों के परिजनों ने उनकी हत्या का शव फेंके जाने का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर आगजनी और प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। 

पुलिस ने आशंका जताई कि दोनों युवकों की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है, लेकिन परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। मृतक विपुल राम की भाभी राम दाई देवी ने बताया कि उनका देवर शनिवार की शाम से लापता था। वह बाजार से सामान खरीदने गांव के ही गुड्डू राम के साथ निकला था। जब देर रात तक वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोज करनी शुरू कर दी। लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चल पाया। उन्होंने कहा कि रविवार को विपुल और गुड्डू दोनों के शव पानी में मिले। उन्होंने कहा उसकी बाइक सड़क पर पड़ी।

वहीं, मृतक विपुल राम के छोटे भाई पंकज कुमार राम ने बताया कि उसके भाई और एक दूसरे युवक गुड्डू की हत्या कर दी गई है। उसने कहा कि पुलिस रात में गश्त ही नहीं करती है जिसकी वजह से उसके भाई की हत्या कर दी गई। उसने कहा कि ये हत्या लूटपाट की वजह से नहीं हुई है। क्योंकि उसके भाई की बाइक सड़क पर ही पड़ी हुई है। उसने अपने भाई के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। हालांकि उसने पहले किसी से रंजिश होने से इनकार किया।

Suggested News